सड़क हादसे में दो मजदूरों की गई जानें अब तक न्यूज़ टीवी चैनल से सूरज सिंह की खास रिपोर्ट


फतेहपुर जिले के थाना बिंदकी के तेंदुली गांव में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में विनोद पुत्र अशोक की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब विनोद अपने मित्र के साथ बिंदकी से चिल्ला रोड पर रिफाइंड तेल उतारने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों जोनिहा रोड के पास अपनी ई-रिक्शा गाड़ी को खड़ी करके उसमें कुछ काम कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में विनोद के मित्र, जो एक मिस्री थे, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत कानपुर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

यह घटना सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के महत्व को एक बार फिर से उजागर करती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।