वहीं, दो दिन में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार चुकी है। फैंस को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है
जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 82.5 करोड़ से अपनी शुरुआत कर सभी को हैरान कर दिया। वहीं, दो दिन में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार चुकी है। फैंस को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। वहीं, बहुत से लोग इस फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल किया है। यह पहला मौका नहीं है जब वह दोहरी भूमिकाओं में नजर आए हैं। इससे पहले भी वह पर्दे पर कई बार ऐसा कर चुके हैं। आइए जानते हैं उनकी डबल रोल वाली फिल्मों के बारे में...
2 of 5
आंध्रावाला - फोटो : यूट्यूब
आंध्रावाला
जूनियर एनटीआर ने फिल्म आंध्रावाला में डबल रोल निभाया था। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। हालांकि, उनके अलग-अलग किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ रक्षिता, सयाजी शिंदे और राहुल देव जैसे कलाकार भी थे।
विज्ञापन
3 of 5
यमाडोंगा - फोटो : यूट्यूब
यमाडोंगा
तेलुगु फिल्म यमाडोंगा साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था। फिल्म जूनियर एनटीआर ने डबल रोल निभाया था। रिलीज के बाद से इस फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
4 of 5
अदुर्स - फोटो : यूट्यूब
अदुर्स
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म अदुर्स में जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं। वीवी विनायक के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर थी। इस फिल्म में, नयनतारा और शीला ने बतौर मुख्य अभिनेेत्री काम किया था। इस फिल्म दो जुड़वां भाइयों की कहानी दिखाई गई थी, जो जन्म के समय अलग हो जाते हैं। दर्शकों को अदुर्स में जूनियर एनटीआर के दोनों किरदार काफी ज्यादा पसंद आए थे।
5 of 5
शक्ति - फोटो : यूट्यूब
शक्ति
साल 2011 में रिलीज हुई शक्ति का निर्देशन मेहर रमेश ने किया था। फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में थे। इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज, विद्युत जामवाल, जैकी श्रॉफ और सोनू सूद जैसे बॉलीवुड सितारे भी नजर आए थे। फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म संघर्ष करती नजर आई थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
शाहरुख खान की अगली फिल्म किंग है. इस पिक्चर में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. यूं तो शाहरुख पहले अपनी इस फिल्म का जिक्र कर चुके हैं, लेकिन ऑफिशियली तौर पर अभी तक इस फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि, अब अनाउंसमेंट को लेकर एक जानकारी सामने आई है.
जूनियर एनटीआर की देवरा: पार्ट 1 देशभर के थिएटर में रिलीज हो चुकी है. सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है. जान्हवी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा है,
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सनथ जयसूर्या का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया है. अगले साल तक वो श्रीलंका के हेड कोच बने रहेंगे. न्यूजीलैंड को 2-0 से मात देने के बाद बोर्ड ने ये फैसला लिया है. जयसूर्या के रहते हुए श्रीलंका की टीम ने 15 साल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है.
बरेली । श्री राधाबल्लभ हरबंश प्रभात फेरी के सदस्यों ने पुरुषोत्तम मास में आज प्रख्यात भागवत कथा वाचक श्री सत्येंद्र मोहन शास्त्री जी के नेतृत्व में बदायूं रोड प
जौनपुर जनपद के मड़ियाहू नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल एक बार फिर प्रदेश में छठवें राज्य वित्त आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के जन प्रतिनिधियों के साथ परामर्श और संवाद
Leave a Comment: