श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सनथ जयसूर्या का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया है. अगले साल तक वो श्रीलंका के हेड कोच बने रहेंगे. न्यूजीलैंड को 2-0 से मात देने के बाद बोर्ड ने ये फैसला लिया है. जयसूर्या के रहते हुए श्रीलंका की टीम ने 15 साल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है.

सनथ जयसूर्या जब से श्रीलंका की टीम से जुड़े हैं, उन्होंने पूरी कायापलट कर दी है. इसी साल जुलाई के महीने में उन्हें टीम का अंतरिम कोच बनाया गया था. उसके बाद से श्रीलंका ने कई बड़ी जीत हासिल की है. सबसे पहले उन्होंने टीम इंडिया को 27 साल के बाद वनडे सीरीज में 2-0 क्लीन स्वीप किया. फिर 10 साल बाद इंग्लैंड में कोई टेस्ट मुकाबला जीता और अब न्यूजीलैंड को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हरा दिया है. पिछले तीन महीने में किए इस शानदार प्रदर्शन का फायदा जयसूर्या को मिला है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनके कॉन्ट्रैक्ट अगले एक साल के लिए बढ़ा दिया है. अब उन्हें अगले एक साल के लिए अंतरिम कोच से टीम का हेड कोच बना दिया गया है.

15 साल बाद जीती सीरीज

श्रीलंका की टीम ने गॉल टेस्ट में पारी और 154 रन से दमदार जीत हासिल की है. इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज भी जीत लिया है. श्रीलंका ने पिछले 15 सालों में पहली बार न्यूजीलैंड को हराया है और ये सब सनथ जयसूर्या के आने के बाद हुआ है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खुलासा किया है कि जयसूर्या के कार्यकाल को जारी रखने का फैसला खिलाड़ियों के फीडबैक के बाद लिया गया है. टीम के अहम और सीनियर खिलाड़ी एंजिलो मैथ्यूज ने जयसूर्या की जमकर तारीफ की है. मैथ्यूज ने उनके हेड कोच बनने को टर्निंग पॉइंट बताया है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।