शिवहरि शर्मा।



जिलाधिकारी बरेली के सानिध्य में मेधावी छात्राओं को सम्मान निधि चेक का वितरण करती राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना व उनकी सहयोगी।


निदेशालय महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशोंनुसार अन्तर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष में  कलैक्ट्रेट सभागार बरेली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मेधावी छात्राओं को सम्मान एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी के बीच संवाद कार्यक्रम  जिलाधिकारी बरेली  रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ 

जिसमें राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना जी को भी मेधावी बच्चों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ जनपद में जिन छात्राओ को शिक्षा में  कक्षा-10वीं एवं 12वीं की प्रथम श्रेणी प्राप्त की उन मेधावी छात्राओ को महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में प्रथम कक्षा 12 में प्रथम आने पर रुपए 20,000 की धनराशि का चेक दिया गया बाकी की मेधावी छात्राओं को 5000-5000 रुपए की धनराशि के चेक दिए गए और स्कूल बैग भी मेधावी छात्रों को देखकर शुभकामनाएं दी मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण चंद्र पंत ने कहा बेटियां समाज की धरोहर के रूप में सृजित है छात्राओं को अपनी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्नति के पद पर अग्रसित होना है जिससे वह समझ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार ने मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं दी और संवाद करते हुए पूछा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कॉविड /सामान्य) के लाभार्थियों को किसी प्रकार की समस्याओं हो तो समस्या के संबंध में जानकारी ले सकता है

 

 लाभार्थियों से आग्रह किया की सरकार द्वारा बच्चों हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी मैं जानकारी ले और उन योजनाओं का लाभ प्राप्त करें बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा एवं योजना संबंधित हेल्पलाइन नंबर वर्तमान में मौजूद है उनकी सहायता पीड़ित एवं लाभार्थी ले कर लाभ उठा सकता है और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित   मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य) के लाभार्थियों एवं मेधावी छात्राओं से जिलाधिकारी बरेली का सीधा संवाद हुआ जिसने भी अपनी समस्या कार्यक्रम में रखी उसका समाधान कार्यक्रम में तत्काल जिलाधिकारी द्वारा  किया मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में रविंद्र कुमारजिलाधिकारी बरेली,  सौरभ  दुबे ए.डी.एम (सिटी ) बरेली,  दीपराज डिप्टी कलेक्टर, मनोज कुमार प्रभारी जिला प्रोबेशन बरेली, कृष्ण चंद्र पंत बाल विकास प्रयोजन अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बरेली, बिन्दु सक्सेना सपोर्ट पर्सन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय  मानव सेवा संस्थान चंचल गंगवार केंद्र प्रबन्धक वन स्टॉप सेंटर बरेली, सुमन गंगवार, रसना गुप्ता,पुनीत,हिमांशु,सौरभ सिंह,रवि सिंह, संजय,महिला कल्याण विभाग बरेली एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल  उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।