आरोप है की पिटाई कर आभूषण के लूट लिए। शिकायत पुलिस से की गई।लेकिन पुलिस दो चौकी क्षेत्र में उलझी हुई है।


गौरव भारती

तहसील पूरनपुर जिला पीलीभीत

बाइक से जा रहे दंपति को हजारा क्षेत्र में तीन लोगों ने रोक लिया।आरोप है की पिटाई कर आभूषण के लूट लिए।
शिकायत पुलिस से की गई।लेकिन पुलिस दो चौकी क्षेत्र में उलझी हुई है।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढक्का चांट निवासी रामनिवास अपनी पत्नी सूरज देवी के साथ बाइक से हजारा क्षेत्र से ढक्का चाट चंदिया हजारा जंगल के रास्ते से जा रहे थे।इसी दौरान जंगल में पहुंचते ही पीछे से आ रहे तीन नकाबपोश लोगों ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक रोक ली।विरोध करने पर दंपति की पिटाई लगादी ।डरा धमकाकर महिला के कान के कुंडल और मंगलसूत्र तथा नगदी लूट ली।
शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
लूट की घटना को लेकर क्षेत्र में खलबली मच गई।दर्जनों लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना हजारा थाने की पुलिस चौकी चंदिया हजारा को दी तो पुलिस ने चौकी क्षेत्र रुद्रपुर का बता दिया। तो वहीं रुद्रपुर पुलिस ने चंदिया हजारा क्षेत्र बता दिया था। जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दंपति से लूट करने वाले अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।