समस्त सरकारी कार्यालयों में सभी प्रकार के प्लास्टिक बोतलों एवं प्लास्टिक ग्लास के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया जाता है


(रिपोर्टर - सूरज सहाय )

शाहजहांपुर/ दिनांक 27.09.2024/ जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में सभी प्रकार के प्लास्टिक बोतलों एवं प्लास्टिक ग्लास के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया जाता है तथा निर्देशित किया जाता है कि सभी लोग स्टील के ग्लास एवं स्टील की बोतल का उपयोग करें। साथ ही प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए सभी को जागरूक करें।  इसी प्रकार कार्यालय के उपयोग में आने वाली पत्रावलियों एवं कागजों के रख-रखाव हेतु किसी प्रकार के प्लास्टिक फोल्डर का उपयोग न करें तथा बुकलेट आदि को तैयार करने में किसी प्रकार के प्लास्टिक कवर का उपयोग न करें।  पत्राचार हेतु तैयार किये जाने वाले पत्र एवं पी०पी०टी० इत्यादि के प्रिंट कागज के दोनों ओर निकाले जायें। जब तक अतिआवश्यक न हो तब तक रंगीन प्रिंट न निकाले जायें। प्रिंट हेतु प्रिंटर की नई कार्टेज का उपयोग न कर उच्च गुणवत्ता की रिफिल कार्टेज का उपयोग किया जाए। उक्त निर्देशों का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेशों की अवहेलना पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।