पीलीभीत आपको बताते चलें कि बीसलपुर तहसील के थाना क्षेत्र के ग्राम सराय सरैया में दलित समाज की निकास की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने विधायक के संरक्षण में कब्जा कर लिया है।पीड़ितों परिवारों के द्वारा विरोध करने पर दबंग किस्म के लोगों द्वारा, लाशे गिराने की लगातार धमकियां दी रही है।
इस प्रकरण संज्ञान में आते ही भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजाराम माथुर एवं पीलीभीत के जिम्मेदार साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी ली। जमीन को खाली करवाने के लिए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी बीसलपुर मिले। जिसके लिए उपजिलाधिकारी द्वारा एक जांच समिति बनाई गई। एवं दबंग प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजाराम माथुर एडवोकेट जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय, भीम आर्मी जिला प्रचारक सत्यपाल गौतम, भीम आर्मी जिला प्रचारक रामदीन गौतम, भीम आर्मी जिला कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम, गुरपाल सिंह, बीसलपुर तहसील प्रवक्ता रोहित कुमार जाटव आदि भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। राजाराम माथुर एडवोकेट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य-भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तर प्रदेश
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: