अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में हैं और फैमिली टाइम बिता रहे हैं। हाल में ही दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बेबी अकाय भी इनके साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पसंदीदा कपल हैं। दोनों को लोग काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट का ये जोड़ी बेमिसाल कॉम्बो है। इसी साल दोनों बेबी बॉय के पापा-मम्मी बने। दोनों के बेटे का नाम अकाय है, जिसकी झलक तो कई बार वायरल वीडियो में दिखी लेकिन चेहरा आज तक रिवील नहीं हुआ है। अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों के साथ ज्यादातर लंदन में रह रहे हैं। पति-क्रिकेटर विराट कोहली जब खेल रहे होते हैं तो ही उनसे दूर रहते हैं। अब लंदन में टहलते हुए कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

अनुष्का शर्मा के साथ अकाय

भले ही अनुष्का और विराट भारत से दूर एक लो प्रोफाइल जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन लोगों की निगाहें उन पर हर पल बनी रहती हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि वो दोनों बेबी अकाय और वामिका के साथ कैसी जिंदगी कैसे जीते हैं। छोटे अकाय और बेटी वामिका को देखने के लिए लोग बेकरार हैं और उनकी हर झलक देखकर फैंस उत्साहित हो जाते हैं। वामिका का चेहरा तो दुनिया के सामने आ गया है, लेकिन बेटे अकाय को देखने के लिए अभी भी लोगों में बेकरारी है। अब हाल में ही सामने आए वीडियो में अनुष्का शर्मा बेबी अकाय को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ विराट कोहली भी हैं। वैसे इस वीडियो में भी अकाय का चेहरा नहीं दिख पाया है। वैसे ये वीडियो किसी पार्क जैसी जगह का लग रहा है। 

 

भारत आई थीं अनुष्का

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में फैन ने लिखा, अनुष्का के हाथों में बेबी अकाय। लंदन से विराट और अनुष्का की हाल ही की क्लिप। यह वीडियो कल एक यूजर ने पोस्ट किया था। इसलिए, अगर वीडियो कल लिया गया था तो अनुष्का निश्चित रूप से लंदन गई होंगी। बता दें, अनुष्का फिल्मों से तो दूर हैं लेकिन हाल ही में प्रचार कार्यक्रमों के लिए मुंबई आई थीं। यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब वापस लौटीं, क्योंकि वापसी में उन्हें स्पॉट नहीं किया गया। अकाय का जन्म 15 फरवरी, 2024 को हुआ था। तब से अनुष्का लंदन में ही हैं। बीच-बीच में वो भारत आती रहती हैं। आखिरी बार अनुष्का सूई धागा में नजर आई थीं। इसके अलावा कला में उनका एक म्यूजिकल कैमियो भी था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।