दिवाली आते ही लोग पटाखे फोड़ने की तैयारी करने लगते हैं। लेकिन बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में इस बार भी पटाखों पर बैन रहेगा।


नई दिल्ली: दिवाली के नजदीक आते ही लोगों के मन में पटाखे, नए कपड़े और मिठाई का खयाल आने लगता है। लेकिन दिल्ली में इस साल भी पटाखों की बिक्री, उत्पादन और स्टोरेज पर रोक लगा दी गई है। पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी बैन रहेगा। ये बैन 1 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। 

 

क्या है बैन की वजह?

सर्दी के मौसम में होने वाले प्रदूषण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ये जानकारी दी है। गोपाय राय का कहना है कि इस बैन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और राजस्व विभाग साथ मिलकर काम करेंगे।

गोपाल राय के मुताबिक, इस फैसले के सफल क्रियान्वय के लिए सरकार द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। 

गौरतलब है कि हर साल दिवाली के आस-पास दिल्ली में प्रदूषण बढ़ जाता है और लोगों का सांस लेना भी दूभर हो जाता है। ऐसे में पटाखों पर बैन लगाने से पर्यावरण दूषित होने से बचेगा और जनता को भी सांस लेने में होने वाली परेशानी कम होगी। 

हालांकि सरकार के लिए पटाखों पर रोक लगाना एक बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि बैन के बावजूद कुछ लोग पटाखे फोड़ने से बाज नहीं आते और ब्लैक में धड़ल्ले से पटाखों की बिक्री होती है। दिवाली पर प्रदूषण इस हद तक बढ़ जाता है कि सांस लेने में तकलीफ के अलावा आंखों में भी चुभन होने लगती है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।