सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत विरोधी टीम से खेल रहे कुलदीप यादव से कह रहे हैं कि मां कसम खाओ.


इन दिनों खेली जा रही दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2024) में भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें विकेटीकपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भी मौजूद हैं. पंत इंडिया बी और कुलदीप इंडिया ए का हिस्सा हैं. अब दिलीप ट्रॉफी से दोनों ही भारतीय स्टार्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चक्कर में पड़ जाएंगे कि यह पेशेवर क्रिकेट हो रहा है या गली क्रिकेट? पंत ने कुलदीप से गली क्रिकेट के जैसे मां कसम खाने को कह दिया. 

वायरल वीडियो में विकेटकीपिंग करते वक्त पंत को कहते हुए सुना जा सकता है, "सिंगल के लिए ऊपर रहना सब." पंत को जवाब देते हुए कुलदीप यादव कहते हैं, "मैं नहीं लूंगा (सिंगल)."

कुलदीप का जवाब सुनकर पंत अलग ही मूड में दिखाई देते हैं. फिर पंत कुलदीप से कंफर्म करते हुए कहते हैं, "खा ले मां कसम नहीं लेगा (सिंगल)."

पंत और कुलदीप की यह वीडियो वाकई गली क्रिकेट की याद दिलाती है, जहां छोटी-छोटी बात पर ऐसे ही वाकये देखने को मिलते हैं.

ऋषभ पंत की टीम ने जीता मैच 

बता दें कि दिलीप ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया बी ने इंडिया ए को हरा दिया. ऋषभ पंत की इंडिया बी ने 76 रनों से जीत दर्ज की. इंडिया बी ने अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में यह जीत हासिल की. मुकाबले में इंडिया बी ने पहले बैटिंग करते हुए 321/10 रन बनाए थे. फिर जवाब में इंडिया ए 231 रनों पर ढेर हो गई. हालांकि फिर इंडिया बी के भी हाल अच्छे नहीं दिखे और टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 184 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद इंडिया ए को 275 रनों का टारगेट मिला, लेकिन टीम 198 रनों पर ढेर हो गई और 76 रनों से मुकाबला गंवा दिया. 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।