RRB NTPC Bharti 2024: रेलवे में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका सामने आया है. आरआरबी एनटीपीसी ने बंपर पदों पर भर्ती निकाली है. रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं.


ये पद रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने निकाले हैं और इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में कुल 11588 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.

इनमें से 8113 पद ग्रेजुएट कैटेगरी के हैं और 3445 पद अंडर ग्रेजुएट कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए हैं. पहली वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन लिंक जल्दी खुलेगा और अंडरग्रेजुएट पद की वैकेंसी के लिए बाद में.

ग्रेजुएशन पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए जो नौकरियां हैं उनके लिए 14 सितंबर से अप्लाई किया जा सकता है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर है.

अंडरग्रेजुएट पदों पर अप्लाई करने के लिए लिंक खुलेगा 21 सितंबर के दिन और आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2024 है.

पहली वैकैंसी के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. वहीं दूसरी के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास आवेदन के पात्र हैं.

अभी इंप्लॉयमेंट न्यूज पेपर में शॉर्ट नोटिस प्रकाशित हुआ है. डिटेल्ड नोटिस कुछ समय में जारी होगा. आवेदन के लिए शुल्क 500 रुपये है और आरक्षित श्रेणी के लिए 250 रुपये.

सीबीटी में बैठने के बाद 400 रुपये और आरक्षित श्रेणी के पूरे रुपये वापस कर दिए जाएंगे. सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद होगा.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।