BPSC TRE 3.0 Answer Key Objection: बीपीएससी ने कुछ समय पहले टीचर भर्ती के तीसरे चरण की आंसर-की रिलीज की थी. इस पर आपत्ति करने के लिए विंडो कल यानी 9 सितंबर से खुलेगी.


बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने कुछ समय पहले टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 3.0 की आंसर-की रिलीज की थी. बीपीएससी की इस प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक´शन किया जा सकता है लेकिन इसके लिए विंडो, आंसर-की रिलीज के साथ ही नहीं खोली गई थी. इसके लिए विंडो कल यानी 9 सितंबर 2024 दिन सोमवार को खोली जाएगी. जो कैंडिडेट्स इस प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति करना चाहते हैं, वे कल से कर सकते हैं.

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत

बीपीएससी टीआरई 3.0 की प्रोविजल आंसर-की पर आपत्ति करने के लिए कैंडिडेट्स को बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – bpsc.bih.nic.in. आपत्ति करने के लिए आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे यानी यूजर नेम और पासवर्ड. इन्हें डालकर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके आप किसी भी सवाल पर आपत्ति कर सकते हैं.

सपोर्ट मे देना होगा एविडेंस

ये भी जान लें कि कैंडिडेट अगर किसी सवाल पर आपत्ति करना चाहते हैं तो उन्हें अपने जवाब के एवज में इविडेंस भी देना होगा. उन्हें बताना होगा कि कमीशन द्वारा दिया गया आंसर कैसे गलत है और उनका आंसर किस वजह से सही है.

समय-सीमा का रखें ध्यान

बीपीएससी की इस प्रोविजनल आंसर-की से जुड़ी ये जरूरी बात जान लें कि इस पर ऑब्जेक्शन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं. इसके साथ ही तय तारीख के अंदर किए गए आब्जेक्शन ही स्वाकीर किए जाएंगे, उसके बाद की आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।