यूपी: सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की इस महीने सैलेरी नहीं कटेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बड़ी राहत दी है और कहा है कि 2 अक्तूबर तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा पेश कर दें।
स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ट्रेड के आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। इस फिल्म के धुआंधार कलेक्शन के बीच आज हम आपको उन शीर्ष पांच हिंदी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने घरेलू टिकट खिड़की पर सबसे ज्यादा कमाई की है।

जवान
फिल्म जवान कमाई के मामले में शाहरुख खान और एटली के करियर की सबसे कामयाब फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया था। इस फिल्म को लेकर लोगों में इस कदर दीवानगी थी कि रिलीज के बाद इसे देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें देखने को मिली थीं। जवान ने भारत में 640.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
एनिमल
रणबीर कपूर की एनिमल पिछले साल यानी 2023 के आखिर में रिलीज हुई थी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 553.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।
पठान
यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म पठान से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। यह 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी थी।
गदर 2
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में गदर 2 का नाम भी शामिल है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने 525.7 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी।
स्त्री 2
इस सूची में ताजा एंट्री स्त्री 2 की हुई है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। कमाई के मामले में इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 486.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की इस महीने सैलेरी नहीं कटेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बड़ी राहत दी है और कहा है कि 2 अक्तूबर तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा पेश कर दें।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में डॉक्टरों ने एक महिला मरीज के पेट से स्टोन बेबी निकाला है। यह एक अद्भुत घटना है जिसमें डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हारे हुए बूथों को मजबूत करें। 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनने पर सारे बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा।
Leave a Comment: