नई दिल्लीः दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर आज भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद का बसपा, आरजेडी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी समेत कई दलों ने समर्थन किया है। बिहार में भारत बंद का असर देखा जा रहा है। कई जिलों में प्रदर्शन और रोड जाम की सूचनाएं आ रही हैं।
भारत बंद बुलाने वालों की है ये मांग
संगठन ने हाल में सुप्रीम कोर्ट की सात न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुनाए गए फैसले के प्रति विपरीत दृष्टिकोण अपनाया है, जो उनके अनुसार, ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ न्यायाधीशों की पीठ द्वारा लिए गए फैसले को कमजोर करता है, जिसने भारत में आरक्षण की रूपरेखा स्थापित की थी। एनएसीडीएओआर ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस फैसले को खारिज किया जाए क्योंकि यह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए खतरा है। संगठन एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर संसद द्वारा एक नये कानून को पारित करने की भी मांग कर रहा है जिसे संविधान की नौवीं सूची में समावेश के साथ संरक्षित किया जाए।
LIVE UPDATES : BHARAT BANDH LIVE
पटना राजधानी से उत्तर बिहार के जोड़ने वाली मुख मार्ग हाजीपुर पटना को पूरे तरीके से सील कर दिया गया है। हाजीपुर के जगह-जगह मुख्य मार्ग पर लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं।
AUG 21, 202410:44 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
कटिहार में भी भारत बंद का असर
कटिहार में भी भारत बंद का असर देखा जा रहा है। भीम सेना द्वारा शाहिद चौक पर प्रदर्शन किया। बंद का कटिहार में मिला जुला असर देखने को मिल रहा है।
AUG 21, 202410:43 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
पटना में भी भारत बंद का असर
पटना में भी भारत बंद का असर देखा जा रहा है। प्रदर्शन को लेकर पटना जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। बैरिया में माले समर्थकों ने टायर जलाकर आगजनी की। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे यातायात बाधित हो गई है।
AUG 21, 202410:19 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
भरतपुर और भीलवाड़ा में भारत बंद का असर
राजस्थान के भरतपुर और भीलवाड़ा में भारत बंद का असर देखा जा रहा है। सुबह से ही दुकानें बंद हैं। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। पुलिस और प्रशासन की बैठक के बाद आज किसी भी व्यापारी ने अपने प्रतिष्ठानों को नहीं खोला सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
AUG 21, 202410:16 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
बेगूसराय में भी भारत बंद का असर
बेगूसराय में भी भारत बंद का असर देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारी बंद समर्थकों ने दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को कई जगह जमकर दिया और सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
AUG 21, 202410:09 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारी, ट्रेन सेवााएं प्रभावित
भारत बंद का असर सुबह से ही आरा में दिखने लगा है। इसी कड़ी में आज बंद समर्थकों ने आरा रेलवे स्टेशन डाउन लाइन पर पटना की तरफ जा रही एक स्पेशल ट्रेन को रोक घंटों रेल परिचालन को पूरी तरह से बाधित कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। इस दौरान आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर बैठ बंद समर्थकों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं रेल परिचालन बाधित होने से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
AUG 21, 202410:08 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
सहरसा के सभी मुख्यमार्ग बंद
बिहार में भारत बंद का बड़ा असर देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सहरसा के सभी मुख्यमार्ग बंद कर दिए हैं। आक्रोशित लोग सड़क नारेबाजी कर रहे हैं।
AUG 21, 20249:38 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
दरभंगा में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को रोका
बिहार में भारत बंद का ज्यादा असर देखा जा रहा है। आज भारत बंद के दौरान एससी एसटी समाज के बैनर तले लोगों ने दरभंगा से दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया है। पटरी पर बैठ कर लोग नारेबाजी कर रहे हैं।
AUG 21, 20249:28 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
मधुबनी में रेल से लेकर सड़क तक यातायात बाधित
मधुबनी में प्रदर्शनकारियों ने रेल से लेकर सड़क तक जामकर यातायात बाधित कर दिया है। मधुबनी ,जयनगर ,झंझारपुर में ट्रेन रोक कर रेल पटरी पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सभी NH और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को जाम कर सुप्रीम कोर्ट के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए फैसले को वापस लेने की मांग की।
AUG 21, 20249:22 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
नवादा में टायर जलाकर प्रदर्शन
बिहार के नवादा में प्रदर्शनकारी टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर रोड जाम की सूचना है।
AUG 21, 20249:08 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
आरा पटना मुख्य मार्ग के बाईपास जाम
भारत बंद का असर सुबह से ही बिहार में दिखने लगा है। इसी कड़ी में आज आरा पटना मुख्य मार्ग के बाईपास पर भाकपा माले के नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया है और आवागमन को बाधित कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बंद के कारण आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस बीच जिले के कई अन्य जगहों से भी बंद के समर्थकों ने सड़कें जाम कर दी है और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
AUG 21, 20249:08 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
पूर्णिया के कई इलाकों में भारत बंद का असर
आरक्षण के मुद्दे को लेकर भारत बंद का असर पूर्णिया में भी देखने को मिल रहा है। पूर्णिया में सुबह-सुबह भीम सेना और आरक्षण बचाओ मुहिम के लोगों द्वारा विभिन्न चौक चौराहा पर बंद कराते हुए देखा गया। इस दौरान कई बार लोगों से झड़प भी हुई। पूर्णिया के गिरजा चौक आर एन साह चौक, पंचमुखी मंदिर, पोलटेक्निक चौक गुलाबबाग आदि में बंद का असर देखा गया जहां बंद समर्थको ने टायर जला कर सड़क को जाम कर दिया।
AUG 21, 20249:07 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
भरतपुर बाज़ार बंद
भारत बंद के चलते भरतपुर बाज़ार भी है पूर्ण रूप से बंद। यहां पर सुबह से भारत बंद का असर देखा जा रहा है।
AUG 21, 20248:52 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
जहानाबाद में NH-83 को प्रदर्शनकारियों ने किया जाम
जहानाबाद के भारत बंद को लेकर एरकी गांव के समीप पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग NH-83 को कर रखा जाम, केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।
AUG 21, 20248:51 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
बिहार के नवादा में भारत बंद का असर
भारत बंद का असर बिहार के नवादा में सुबह से देखने को मिल रहा है। हालांकि सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आंदोलन कारियों द्वारा सख्ती बरती जा रही है। अनुसूचित जाति/जनजाति संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संजय पासवान उर्फ डीसी के नेतृत्व में शहर के प्रजातंत्र चौक, सद्भावना चौक के अलावा सभी जगहों पर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। यह फैसला हमलोगों को आपस में लड़वाने का काम किया जा रहा है।
AUG 21, 20248:50 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
बिहार में बंद समर्थक और पुलिस में हुई हाथपाई
जहानाबाद -भारत बंद के दौरान बंद समर्थक और पुलिस में हुई हाथपाई, पुलिस ने 5 लोगो को लिया हिरासत में,जाम को कराया समाप्त,नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा मोड़ के समीप 2 घंटे से कर रखा था सड़क जाम।
AUG 21, 20248:14 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
मायावती ने भारत बंद का समर्थन किया
मायावती ने भारत बंद का समर्थन किया है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बीएसपी का भारत बंद को समर्थन, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के आरक्षण विरोधी षडयंत्र एवं इसे निष्प्रभावी बनाकर अन्ततः खत्म करने की मिलीभगत के कारण 1 अगस्त 2024 को SC/ST के उपवर्गीकरण व इनमें क्रीमीलेयर सम्बंधी मा. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध इनमें रोष व आक्रोश। इसको लेकर इन वर्गों के लोगों द्वारा आज ’भारत बंद’ के तहत सरकार को ज्ञापन देकर संविधान संशोधन के जरिए आरक्षण में हुए बदलाव को खत्म करने आदि की माँग जबरदस्त, जिसे बिना किसी हिंसा के अनुशासित व शान्तिपूर्ण तरीके से किये जाने की अपील।
AUG 21, 20247:40 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
भारत बंद का कौन-कौन सी पार्टियां कर रहीं समर्थन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति समेत कई दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को कई राजीनितक दल भी समर्थन कर रहे हैं। इनमें बसपा, आरजेडी, चंद्रशेखर आजादा की आजाद समाज पार्टी समेत कई छोटे दल भी शामिल हैं।
AUG 21, 20246:54 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
बिहार के जहानाबाद में भारत बंद का असर
जहानाबाद - SC-ST के आरक्षण में क्रिमीलेयर लागू करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के विरोध में आज भारत बंद, बंद के दौरान समर्थकों ने ऊंटा मोड़ के समीप NH-83 को किया जाम, जाम से अभ्यर्थियों को हो रही है सबसे ज्यादा परेशानी, एनएच-83 पर लगी वाहनों की लंबी कतार
AUG 21, 20246:47 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
बैंक- स्कूल-पेट्रोल पंप क्या खुले रहेंगे
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत बंद के आह्वान के बावजूद सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप चालू रहेंगे। इसके अलावा, आपातकालीन सेवाएं जैसे चिकित्सा, पेयजल, सार्वजनिक परिवहन, रेल सेवाएं और बिजली सेवाएं खुली रहेंगी।
AUG 21, 20246:47 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
भारत बंद में मार्केट खुलेंगे या बंद, जानें ताजा अपडेट
विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने वाले समूह ने सभी व्यापारिक संगठनों से बाजार बंद रखने का आग्रह किया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बाजार वास्तव में बंद होंगे या नहीं। क्योंकि बाजार समितियों से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। भारत बंद से सार्वजनिक परिवहन और निजी कार्यालयों पर असर पड़ सकता है। एम्बुलेंस सहित आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।
AUG 21, 20246:45 AM (IST)Posted by Mangala Yadav
भारत बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
पूरे देश में आज भारत बंद है। संभावित अशांति की आशंका को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जिलों में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: