उत्तर प्रदेश के मथुरा में छाता कोतवाली के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार युवक की बदमाशों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर पीछे बैठा था। एक बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
प्रेम सिंह चौधरी निवासी सिंगू थोक, छाता अपने साथी रत्न सिंह के साथ पेप्सी कम्पनी से ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहा था। छाता कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर आगरा-दिल्ली हाईवे पर होटल टॉप मोस्ट के सामने पीछे से बाइक पर आए बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रेम सिंह के सिर पर असलाह सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार फरार हो गए है।
इसकी सूचना रतन सिंह ने प्रेम के परिवार व पुलिस को दी। पुलिस मृतक को केडी मेडिकल कॉलेज में ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की जांच और हत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: