त्रिपुरा में कथित तस्करों के एक ग्रुप ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों पर बेरहमी से हमला किया, जिसमें 3 कर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीएम माणिक साहा ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एक हमलावर दबोचा लिया गया है।


त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बॉक्सनगर के आशाबाड़ी इलाके में कथित तस्करों के एक ग्रुप ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों पर बेरहमी से हमला किया, जिससे BSF के तीन जवान घायल हो गए। खबर है कि हमलावरों ने घायल जवान से हथियार छीनने की भी कोशिश की और एक सरकारी गाड़ी में तोड़-फोड़ भी की। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सीएम माणिक साहा ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी किए।

तस्कर गैर-कानूनी सामान ले जाने की कोशिश में थे

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के मुताबिक से बताया कि आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के नीचे कांटेदार तार वाली बॉर्डर फेंस के पास गेट नंबर 174 और 175 के पास हुई। कहा जा रहा है कि तस्कर इलाके से गैर-कानूनी सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी ड्यूटी पर तैनात 49वीं बटालियन के जवानों ने उनका पीछा किया।

पीछा करने के दौरान तस्कर अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। हालांकि, BSF के जवानों ने घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर एक कथित तस्कर को पकड़ लिया, जिसकी पहचान हेफजुर रहमान के तौर पर हुई। इस बीच, रहीमपुर कांतमुरा BOP से तीन BSF जवान एक गाड़ी में बॉक्सनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नाकाबंदी वाली जगह पर पहुँचे, कहा जा रहा है कि तस्करों के एक ग्रुप ने उन पर अचानक और हिंसक हमला कर दिया।

तस्करों के हमले में 3 जवान घायल

रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने जवानों पर बुरी तरह हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। कहा जाता है कि जवानों को जमीन पर गिरा दिया गया, जबकि हमलावरों ने उनके सर्विस हथियार छीनने की भी कोशिश की। जिस सरकारी गाड़ी में जवान आए थे, उसमें भी बुरी तरह तोड़-फोड़ की गई।

हमलावरों में बांग्लादेशी नागरिक होने का शक!

सूत्रों ने आगे दावा किया कि हमलावरों में कई बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल थे, जो कथित तौर पर आशाबाड़ी इलाके में रहकर बॉर्डर पार तस्करी की गतिविधियों में शामिल थे। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CM माणिक साहा ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए

BSF जवानों पर हुए इस हमले की त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर कहा " मैं अशाबारी में उपद्रवियों के एक समूह द्वारा हमारे बहादुर BSF जवानों पर किए गए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा की ऐसी घटनाएं पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इनकी पुरजोर निंदा की जानी चाहिए।"

 

 

आगे उन्होंने कहा "हमारे सुरक्षा कर्मियों पर कोई भी हमला अत्यंत चिंता का विषय है और कानून के अनुसार इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें न्याय मिले। हमारे सुरक्षा कर्मी सर्वोच्च सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं।"

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।