संवाददाता आशीष कुमार शर्मा


 बाड़ी 26जून।

कल शहर की स्थानीय अग्रवाल पंचायती धर्मशाला में अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा श्री अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई ।कार्यक्रम में  अग्रवाल सभा उपाध्यक्ष श्री रामकुमार गर्ग उमरेह वाले, महामंत्री श्री हरिशंकर जी सर्राफ एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री अमित मंगल जी एवं डॉ विमलेश बंसल जी उपस्थित रहे।अग्रवाल सभा उपाध्यक्ष रामकुमार जी के द्वारा दिए गए उद्बोधन मे  बताया गया कि हमारा शरीर स्वस्थ तो होता है, लेकिन हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से कमजोर होता है, एनर्जी कम रहती है।इसलिए हमें हीमोग्लोबिन की जांच समय-समय पर करानी चाहिए जिससे हम अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत रख सके।अग्रवाल सभा के महामंत्री हरिशंकर जी  द्वारा भी शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए समय-समय पर हीमोग्लोबिन जांच कराने का आह्वान किया।साथ ही इस प्रकार के कैंप आयोजित का कराने के लिए अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल के सदस्यों को   बहुत-बहुत बधाई दी।शिविर में  पैथकाइंड लैब दिल्ली के द्वारा हीमोग्लोबिन जांच शिविर में अपनी सेवाएं दी।शिविर में लगभग 110 + सैंपल जांच के लिए लिये गए और इस शिविर में जिन लोगों का हीमोग्लोबिन कम रहेगा उनके लिए दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।  कार्यक्रम में उपस्थित अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, महामंत्री श्रीमती  डा.निरमा सिंघल, अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष सचिन बंसल, महामंत्री मंथन मित्तल और अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।