चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर लिया था जब परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए तो पुलिस ने मदद के बजाय परिजनों को ही जमकर पीटा।


चित्रकूट ब्रेकिंग

मऊ थाना

पीड़ित माता पिता को न्याय की आश

चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर लिया था जब परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए तो पुलिस ने मदद के बजाय परिजनों को ही जमकर पीटा।

इस मामले में एसपी ने थाना अध्यक्ष अजीत पांडेय को सहयोगी दीवान व सिपाही को निलंबित कर दिया। 

रविवार को हाई स्कूल की छात्रा की खुदकुशी करने के बाद मामले की जानकारी देने मऊ थाने में छात्र के माता-पिता गए थे उन्होंने यह आरोप लगाया थी उनकी बेटी को गांव के ही दो सगे भाई छेड़छाड़ करते हैं और हर रोज परेशान करते हैं।

इसी से तंग आकर के लड़की ने  खुदकुशी कर लिया था।

पर प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ अजीत पांडेय कहां सुनने वाले थे, परिजनों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी मऊ अजीत पांडेय की अनदेखी से ही लड़की फांसी लगाने को मजबूर हुई।

समय रहते अगर मामले को तत्परता से संज्ञान लेते मऊ थाना प्रभारी अजीत पांडेय तो ना घटित होती यह अप्रिय घटना और हमारी लड़की आज हमारे बीच में होती।

क्या मऊ थाना प्रभारी अजीत पांडेय व उनके सहयोगी दीवान व सिपाही के निलंबन से वह लड़की जिंदा हो जाएगी पुलिस विभाग से परिजनों का यह बड़ा सवाल।


रिपोर्ट अनिल देवरवा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।