पाकिस्तान अपनी कंगाली दूर करने के लिए आमजनों को गन्ने की तरह निचोड़ लेना चाहता है। यही वजह है कि 4.67 लाख रुपये की कमाई करने वाले पाकिस्तानियों से 45 फीसदी टैक्स वसूलने का प्लान बन रहा है। हालांकि अभी इस पर सहमति नहीं बनी है। अभी तक 5 लाख पर 35 फीसदी टैक्स वसूला जाता है।


इस्लामाबाद: पाकिस्तान की कंगाली दूर करने के लिए उनसे भारी भरकम टैक्स वसूलने की तैयारी है। पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान पूरी तरह कंगाल हो चुका है। आमजनों को रोटी, दाल के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। इस बीच आईएमएफ का सुझाव है कि 4.67 लाख की आमदनी पर पाकिस्तानियों से 45 फीसदी रुपये तक का टैक्स वसूली की जाए। इसके साथ ही पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच देश में वेतनभोगी और गैर-वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए नयी आयकर दरों तथा कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र की वस्तुओं पर भी 18 प्रतिशत बिक्री कर लगाने का प्लान है, जिसको लेकर सहमति नहीं बन सकी है।

एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को बताया गया कि इस वजह से दोनों पक्षों के बीच वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अधिकारियों ने कराधान और ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित लंबित मुद्दों पर शुक्रवार को चर्चा की। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि दोनों पक्ष आयकर सीमा, वेतनभोगी और गैर-वेतनभोगी दरों के विलय और व्यक्तियों के लिए अधिकतम आयकर दर पर अपने मतभेदों को हल नहीं कर सके।

वेतन और गैर वेतनभोगियों से 45 फीसदी टैक्स लेने का प्लान

सूत्रों ने बताया कि इस बात पर चर्चा चल रही है कि ऐसे वेतनभोगी और गैर-वेतनभोगी व्यक्ति, जिनकी मासिक आय 4,67,000 पाकिस्तानी रुपये से थोड़ी अधिक है, उनसे 45 प्रतिशत की नयी भारी-भरकम आयकर दर वसूली जाए या नहीं। इस समय पांच लाख पाकिस्तानी रुपये से अधिक की मासिक आय पर 35 प्रतिशत की अधिकतम दर लागू है। दोनों पक्ष हालांकि अगले बजट में निर्यातकों पर आयकर बढ़ाने के मुद्दे पर एकमत हैं, जिन्होंने इस साल मात्र 86 अरब पाकिस्तानी रुपये का भुगतान किया है। पाकिस्तान ने एक निश्चित आय सीमा से अधिक पेंशन पर भी कर लगाने की इच्छा दिखाई है। सरकार के कर योग्य आय की वार्षिक सीमा को बढ़ाकर नौ लाख पाकिस्तानी रुपये करने के प्रस्ताव पर आईएमएफ ने अधिकतम आयकर दर को 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत करने की मांग की है। (भाषा)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।