नागिन फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश 10 जून को 31वां जन्मदिन मना रही हैं। टीवी की चहेती कलाकारों में से एक बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश एक्ट्रेस नहीं बल्कि इंजीनियर बनना चाहती थी। वहीं एक प्रोजेक्ट ने उन्हें टीवी स्टार बना दिया।


टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। टेलीविजन अभिनेत्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। वहीं जब से तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' की विनर बन शो के बाहर आई हैं तब से वह करण कुंद्रा संग अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं। इतना ही नहीं टीवी की 'नागिन' इंजीनियर बनना चाहती थी, लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था, जिसके बाद आज वो टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं।

तेजस्वी प्रकाश की ऐसे पलटी किस्मत

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। वह अपने लुक और फैशन सेन्स से लोगों को दीवाने बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत करने वाली ये एक्ट्रेस आज लाखों दिलों पर राज करती हैं। इंजीनियर से एक्ट्रेस ऐसे बनी थीं। टीवी एक्ट्रेस की फोटो जब अखबार में छपी तो उनकी जिंदगी बदल गईं, जिसके बाद तेजस्वी प्रकाश को कई प्रोडक्शन हाउस ने टीवी सीरियल के ऑफर दिए। एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

तेजस्वी प्रकाश की लव लाइफ

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे को दो साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। बता दें कि करण कुंद्रा के बाद अब तेजस्वी प्रकाश ने भी टीवी छोड़ने का फैसला लिया है। वे दोनों अब ओटीटी और फिल्मों में काम करना चाहते हैं। 

इन शो में भी काम कर चुकी हैं तेजस्वी प्रकाश 

तेजस्वी प्रकाश ने 2012 से अपने करियर की शुरुआत शो '2612' से की थी। वह 'धरोहर अपनों की', 'स्वरागिनी', 'पहरेदार पिया की', 'सिलसिला बदलते रिश्तों की', 'संगिनी' जैसे कई टीवी सीरियल में शानदार काम किया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।