मोदी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने दो लाइनों के माध्यम से शपथ लेने वाली सरकार पर तंज कसा है।


यूपी में समाजवादी पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। अब वो खुलकर अपनी आगे की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं और भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं। सपा लोकसभा चुनाव में यूपी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और सभी को चौंकाते हुए 37 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा यूपी में 33 सीटें जीती हैं। चुनाव के पहले भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत का दावा कर रही थी।

रविवार को एनडीए सरकार जिसे मोदी 3.0 भी कहा जा रहा है के शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने तंज कसा और शपथ लेने वाली सरकार को अधर में अटकी हुई करार दिया है।

अखिलेश ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं... अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई ‘सरकार’ नहीं।

बता दें कि नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे साथ ही उनके मंत्रिपरिषद के सहयोगी भी शपथ लेंगे।

इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें प्राप्त हुई हैं और भाजपा लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बना सकी। हालांकि, एनडीए की कुल सीटें बहुमत से ज्यादा हैं। ऐसे में इसे एनडीए सरकार की कहा जा रहा है।

अखिलेश यादव ने 2027 का बनाया लक्ष्य
इसके पहले, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को नवनिर्वाचित सांसदों के साथ बैठक की और कहा कि हमें जनता से जुड़े रहना है। हमें उनकी आवाज उठाते रहना होगा। अखिलेश यादव ने यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हमने जनता के मुद्दे उठाए। जनता ने हमें समझा। पार्टी को बड़े पैमाने पर जनता का समर्थन मिलने से हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।