लखनऊ के ईशान कृष्ण अग्रवाल ने जेईई एडवांस में 346वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता आईएएस हैं और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं।


राजधानी लखनऊ के ईशान कृष्ण अग्रवाल ने देश की प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा में 346वीं रैंक हासिल की है। आईआईटी की इस प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 500 में स्थान हासिल करना ईशान की असाधारण योग्यता और दृढ़ता का प्रमाण है।


मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले ईशान की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा अयोध्या में हुई। उनके पिता एमपी अग्रवाल आईएएस हैं और वर्तमान में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं। वह अयोध्या के जिलाधकारी व मंडलायुक्त भी रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।