ट्रेलर की टक्कर से दो पिकअप के उड़े परखच्चे; दो की मौत


जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैसपार के पास शनिवार की सुबह एक पिकअप से दूसरे पिकअप में माल लादते समय जौनपुर से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई।

यह है मामला
पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर कोतवाली निवासी गौतम घोष अपनी पिकअप पर सामान लाद कर जौनपुर की तरफ से सुलतानपुर जा रहा था कि रास्ते मे घटनास्थल पर खराब हो गया। मदद के लिए शिवगुलामगंज बाजार से सचिन गुप्ता को बुलाया दोनों दूसरे पिकअप पर सामान लोड कर ही रहे थे कि अचानक आ रही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।