लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना पुरानी बस्ती पुलिस व एसएसटी टीम द्वारा संदिग्ध धनराशि को कागजात न मिलान होने पर सीज किया
रिपोर्ट मुकेश कुमार अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद-बस्ती
लोकसभा चुनाव में महंगाई व बेरोजगारी के साथ कांग्रेस कई अन्य मुद्दों के सहारे दलित-पिछड़ों के साथ मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने का प्रयास लगातार कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान विशेषकर जातीय गणना का मुद्दा उठाते रहे हैं।
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में महंगाई व बेरोजगारी के साथ कांग्रेस कई अन्य मुद्दों के सहारे दलित-पिछड़ों के साथ मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने का प्रयास लगातार कर रही है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान विशेषकर जातीय गणना का मुद्दा उठाते रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अब एक दिन पूर्व लखनऊ में अलग दांव चला।
खरगे ने विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की सरकार बनने पर गरीबों को हर माह दस किलो मुफ्त अनाज दिए जाने की घोषणा की। वर्तमान में सरकार गरीबों को हर माह पांच किलो मुफ्त अनाज प्रदान कर रही है।
सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुफ्त अनाज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर चुनाव होना शेष है। तीन चरणों के चुनाव में आधी से अधिक सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस ने मुफ्त अनाज को दोगुना किए जाने का दावा कर बड़े वर्ग को प्रभावित करने का प्रयास किया है।
पार्टी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर दांव चल रही है। खरगे की घोषणा के बाद पार्टी इस मुद्दे को भी प्रचार के दौरान जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर रही है। पांचवें, छठे व सातवें चरण वाले लोकसभा क्षेत्रों में इस मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है।
दूसरी ओर, राहुल गांधी यूपी में अपने भाषणों में सबसे ज्यादा दलित-पिछड़ों, आदिवासी व गरीबों का मुद्दा उठाकर 90 प्रतिशत आबादी की उपेक्षा का आरोप लगाते रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट मुकेश कुमार अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद-बस्ती
गुडम्बा क्षेत्र के आदिल नगर मोड़ खोया मंडी स्थित परी टॉवर के बगल में सील बिल्डिंग पर कराया जा रहा निर्माण
चित्रकूट पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ 02 अभियुक्त गिरफ्तार भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्धनिर्मित शस्त्र, कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
Leave a Comment: