बाएं हाथ में फ्रेक्चर के कारण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड (Travis Head ) वनडे विश्व कप के पहले चरण में नहीं खेल सकेंगे, जबकि टूर्नामेंट के बाकी हिस्से में भी उनका खेलना संदिग्ध है। उनके चोटिल होने से फार्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन के लिए रास्ते खुल गए हैं।
हेड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान तेज गेंदबाज गेराल्ड कोत्जे की गेंद बाएं दस्ताने पर लगी थी। मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि हेड भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल सकेंगे।
उन्हें ऑपरेशन की जरूरत नहीं है लेकिन विश्व कप टीम में उन्हें शामिल करने के जोखिम पर ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को विचार करना होगा। मैकडोनाल्ड ने कहा, 'अच्छी बात यह है कि हेड को सर्जरी की जरूरत नहीं है। वह कुछ समय के लिए बाहर रहेगा और पहले चरण में नहीं खेल सकेगा। हमें अंतिम 15 पर फैसला लेना है लेकिन मैं समय सीमा नहीं बता सकता।'
हेड की चोट से लाबुशेन के रास्ते खुले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम में नहीं है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से उन्होने ध्यान खींचा है। वनडे विश्व टीम में बदलाव 28 सितंबर तक किए जा सकते हैं। उसके बाद किसी बदलाव के लिए आइसीसी की अनुमति लेनी होगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: