ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों की घोषणा की गई है। पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल करेंगे क्योंकि रोहित शर्मा समेत सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। जबकि तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों की घोषणा की गई है। पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल करेंगे, क्योंकि रोहित शर्मा समेत सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। 

जबकि तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में आर अश्विन की वापसी हुई है। बता दें कि आर अश्विन करीब 20 महीने बाद वनडे टीम में शामिल किए गए है।

वहीं, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों एक बार फिर निराशा लगी है। भारतीय टीम  जहां में तिलक वर्मा, आर अश्विन, रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है तो संजू सैमसन को फिर से नजरअंदाज किया गया है। ऐसे में संजू को टीम से बाहर होता देख फैंस ने बीसीसीआई को जमकर लताड़ लगाई है।

IND vs AUS: Sanju Samson को एक बार फिर किया गया नजरअंदाज

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अजीत अगरकर ( Ajit Agarkar ) की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने ईशान किशन और केएल राहुल पर बतौर विकेटकीपर के लिए भरोसा जताया। इससे पहले एशिया कप में इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में ईशान किशन ने शानदार पारी खेली थी और फाइनल मैच में भी 23 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से हर बार की तरह इस बार भी संजू सैमसन को नजरअंदाज किया गया है।

बता दें कि संजू सैमसन (Sanju Samson ) को एशिया कप टीम में बतौर बैकअप प्लेयर के तौर पर रखा गया था, लेकिन केएल राहुल के पूरी तरह से फिट होने के बाद संजू सैमसन को भारत भेज दिया गया। ऐसे में फैंस संजू को लगातार नजरअंदाज करने के फैसले से नाराज नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से उन्हें टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

 

 

संजू सैमसन का वनडे करियर

संजू सैमसन के वनडे करियर की बात करें तो विकेटकीर बल्लेबाज ने भारतीय टीम के लिए कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 390 रन बनाए हैं। इस दौरान संजू का औसत 55 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 104 का रहा। हालांकि, संजू ने वनडे में कोई शतक नहीं जड़ा है, जबकि 3 बार पचास का आंकड़ा जरूर पार किया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।