दुष्कर्म का आरोप लगाया है


महोबा। घर में अकेली महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव निवासी महिला ने एसपी अपर्णा गुप्ता को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 18 अगस्त की रात वह घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर अंदर घुस आया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शोर-शराबा मचाने पर उसका मुंह दबा लिया। धमकी दी कि यदि किसी से कुछ बताया तो जान से मार देंगे। सोमवार को पीड़िता ने एसपी की चौखट पहुंच न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। (संवाद)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।