भाकपा माले ने संस्थापक महासचिव कॉ. चारू माजुमदार का  51वां शहादत दिवस मनाया


भाकपा माले ने संस्थापक महासचिव कॉ. चारू माजुमदार का  51वां शहादत दिवस मनाया


  अब तक टीवी चैनल ताजपुर  प्रखंड संवाददाता अब्दुल कादिर की रिपोर्ट 


ताजपुर/समस्तीपुर
28 जुलाई 2023
  भाकपा माले ने शुक्रवार को नगर परिषद एवं पंचायत के विभिन्न गांव- टोले में संस्थापक महासचिव का० चारू मजुमदार का 51वां शहादत दिवस उनके तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी संकल्प पत्र का पाठ कर मनाया। मौके पर सदस्यता नवीकरण, लेवी, नया भर्ती, पार्टी पत्रिका लोकयुद्ध समेत अन्य विषय पर चर्चा किया गया।
  नगर परिषद क्षेत्र के बहादुरनगर में शाखा बैठक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा सचिव नीलम देवी ने किया जबकि मुर्गियाचक में शाखा बैठक की अध्यक्षता मो० कादीर ने किया। सरसौना पंचायत के वार्ड-13 में शाखा बैठक की अध्यक्षता मो० शकील ने की। खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह समेत सुखिया खातुन, रजनी देवी, रधिया देवी, अंजू देवी, अर्जुन कुमार, नरेश पासवान, दीपनारायण चौधरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
  भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने संकल्प सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भयंकर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। परेशान लोग देश के विभिन्न भागों में सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन बनने के बाद सर्वे में 2024 में मोदी सरकार नहीं बनने के संकेत आ रहे हैं। इससे घबराकर भाजपा पूरे देश में धर्म, सांप्रदाय, उन्माद- उत्पात की राजनीति को बढ़ावा दे रही हैं। हमें दलित- गरीब- अक्लियत, छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर एकता बनाकर 2024 में भाजपा को देश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।