ब्रेकिंग न्यूज़ फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद राजपूत। प्रशासनिक अधिकारियों को छोड़िए ग्राम प्रधान ने भी नहीं ली बाढ़ पीड़ितों की सुध।


ब्रेकिंग न्यूज़ फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद राजपूत।
प्रशासनिक अधिकारियों को छोड़िए ग्राम प्रधान ने भी नहीं ली बाढ़ पीड़ितों की सुध।

बाढ़ पीड़ितों ने ग्राम प्रधान को ठहराया जिम्मेदार ला परवाह प्रधान ।
शमशाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत कासिम पुर तराई सदोंसराय के रहने वाली बाढ़ पीड़ित महिलाओं छात्र-छात्राओं और वहां पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा बताया गया है जब से गंगा में आई बाढ़ तब से अधिकारी तो दूर की बात ग्राम प्रधान , प्रधान प्रतिनिधि तक भी हमारी सुध लेने नहीं आया।काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है गहरे पानी से गुजर कर निकलने मजबूर। छोटे मासूम बच्चे भी निकलते हैं इसी गहरे पानी से होकर।पीड़ितों का कहना है कोई किसी के द्वारा हमें सुविधा नहीं दी गई प्रशासन द्वारा।हम महिलाओं को शौचालय और पीने के पानी की सबसे बड़ी समस्या है बड़ी समस्या शौचालय की है। चारों तरफ पानी ही पानी है। शौचालय के लिए हम महिलाएं कहां जाएं।सड़क एक सहारा बनी । वह भी साथ नहीं देती सड़क पर हर समय आवागमन होता रहता है। अब बीमारी भी उत्पन्न हो रही है बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।अभी तक कोई स्वास्थ्य टीम नहीं आई नहीं कोई दबाई दी गई किसी के द्वारा।इस समय आई फ्लू की बीमारी जोरों से फैल रही है जो चिंता का विषय बनी हुई है प्रशासन से मांग की गई राहत सामग्री दी जाय। और पीने के पानी के साथ शौचालय की व्यवस्था की अवश्य की जाए जिससे महिलाओं के साथ बहन बेटियों बच्चों को निजात मिल सके।
कासिम पुत्र आई के लेखपाल सनोज कुमार से फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त की उन्होंने बताया शौचालय की व्यवस्था कराएंगे और बाढ़ पीड़ित केंद्र  पर एनम शोभा कुमारी बैठती हैं मरीज वहां पे जा 
दिखा सकते हैं और  दवा ले सकते हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण कर दी गई जो परिवार पात्र थे। लेखपाल सनोज कुमार से फोन के माध्यम से जानकारी दी बताया बाढ़ पीड़ितों की हर समय सहायता के साथ मदद की जायेगी।

आईए आपको सुनाते है बाढ़ पीड़ित महिलाओं बच्चों ने क्या कहते हैं।
 बाढ़ पीड़ित सुनील कुमार की बाइट।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।