बरेली में अराजकतत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। रविवार दोपहर को जोगी नवादा में एक धर्मस्थल के पास कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव कर दिया गया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।


बरेली के जोगी नवादा में रविवार दोपहर इबादत स्थल के पास कांवड़ियों के जत्थे पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में कुछ लोगों व महिलाओं को चोट आ गई। विरोध में थोड़ा आगे बढ़कर कांवड़ियों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पूर्व पार्षद की शह पर घटना का आरोप लगाकर नारेबाजी की। कई थानों की फोर्स और आरएएफ मौके पर पहुंच गई। अफसरों ने पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया, लेकिन कांवड़िये नहीं माने। शाम पांच बजे तक हंगामा होता रहा। 

गोपालनगर वार्ड 48 से जोगी नवादा के वनखंडीनाथ मंदिर होते हुए कांवड़िये कछला गंगाघाट पर जल लेने जाते हैं और वापस आकर इसी मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे करीब 30 वाहनों से चार हजार कांवड़ियों का जत्था गोपालनगर से मंदिर की ओर बढ़ा। जत्थे में महिलाएं और बच्चे भी थे। जोगी नवादा में एक इबादत स्थल के पास से जब जत्था निकला तो कुछ गुलाल उड़कर दूसरी ओर चला गया। इस बात पर इबादत स्थल के पास मौजूद लोग भड़क गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने पथराव कर दिया। छत से भी कांवड़ियों पर पथराव किया गया। 

stone pelting on Kanwariyas near Vankhandi Nath temple in Bareilly

महिलाओं और बच्चों के लगे पत्थर 

कांवड़ दल में शामिल संदीप शर्मा समेत ट्रालियों में मौजूद महिलाओं व बच्चों को पत्थर लगे। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह व जोगी नवादा चौकी प्रभारी समेत कुछ पुलिसकर्मी यहां मौजूद थे। इन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। कांवड़ियों ने थोड़ा आगे बढ़कर गली में वाहनों को आड़ा तिरछा लगा लिया और वहीं पर रोड बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

stone pelting on Kanwariyas near Vankhandi Nath temple in Bareilly

घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दोबारा कांवड़ निकालने पर अड़े 

कांवड़ियों की मांग थी कि पूर्व पार्षद उस्मान के इशारे पर घटना हुई है। घटना के वक्त उस्मान मौजूद था, उसकी गिरफ्तारी की जाए। कुछ देर बाद एसपी सिटी राहुल भाटी ने इन लोगों को बताया कि उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है तो यह लोग उसे मौके पर लाने की जिद करने लगे। मुश्किल से यह लोग मानकर मंदिर तक आए। यहां इन्होंने जिद की कि इबादत स्थल के पास दोबारा ले जाकर वहीं से कांवड़ यात्रा निकलवाई जाए। हालांकि अधिकारियों ने इस पर सहमति नहीं जताई। 

 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पूर्व पार्षद उस्मान को हिरासत में ले लिया है। घटना की वजह को लेकर स्थिति साफ नहीं है। सीसीटीवी फुटेज निकलवा रहे हैं, जिसका जितना दोष होगा, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।