शोषित, उत्पीड़ित, जुल्म की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने को ऐपवा सदस्यता अभियान के जरिये संघर्ष तेज करेगी- बंदना सिंह
शोषित, उत्पीड़ित, जुल्म की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने को ऐपवा सदस्यता अभियान के जरिये संघर्ष तेज करेगी- बंदना सिंह
अब तक टीवी चैनल ताजपुर प्रखंड संवाददाता अब्दुल कादिर समस्तीपुर
ताजपुर/समस्तीपुर
17 जुलाई 2023
शोषित, उत्पीड़ित, जुल्म की शिकार महिलाओं को सदस्यता अभियान के जरिये संगठन से जोड़कर इन्हें न्याय दिलाने को ऐपवा संघर्ष तेज करेगी। ये बातें सोमवार को रहीमाबाद में सदस्यता अभियान के दौरान महिला संगठन के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा।
सदस्यता अभियान के दौरान नये सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद एवं प्रखण्ड क्षेत्र में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। महिला हितैषी योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार व्याप्त है। महिलाओं पर दमन, उत्पीड़न, जुल्म, अत्याचार जारी है लेकिन अपने को महिला हितैषी बताने वाली केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को इससे कोई लेना- देना नहीं है। महिला मजदूरी मामले में सरकार के न्यूनतम मजदूरी कानून का खुल्लमखुल्ला उलंघन किया जा रहा है। लेकिन न कोई संगठन, न ही राजनीतिक दल एवं न ही अधिकारी कुछ करने, बोलने को तैयार हैं।
ऐसी स्थिति में महिला संगठन ऐपवा महिलाओं को अपने बैनर तले संगठित कर न्याय से बंचित महिलाओं को न्याय दिलाने को संघर्ष का रूख अख्तियार करेगी। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 5 रू० सदस्यता शुल्क देकर क्षेत्र की महिलाएं ऐपवा का सदस्य बनें, संगठित हों और संघर्ष करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर जिले के तहसील मड़ियाहूं के अन्तर्गत ग्राम काजीपुर पंचधाम में ब्लाक मड़ियाहूं जौनपुर के आदेशानुसार सफाई कर्मी की टीम आज ग्राम काजीपुर में सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई सम्बन्धी कार्य किया गया जिसमें साहस लाल गौतम प्रभारी विजेश सरोज, मदन लाल यादव , समर बहादुर यादव, कोमल गौतम,सुमन पटेल
जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा तहसील भानपुर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को निष्पक्ष/ त्वरित/ गुणवत्तापूर्ण ढंग स
जौनपुर।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार तथा इंडिया गठबंधन की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में 2 अक्टूबर से 8 अक्ट
जौनपुर जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर देश और जौनपुर का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव क
Leave a Comment: