पोते की हैवानियत भरी करतूत


दादा की हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी, बनाया वीडियो; यूपी के हमीरपुर से सामने आई पोते की हैवानियत भरी करतूत

 उत्‍तर प्रदेश के हमीरपुर में एक द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत्‍त पोते ने बेरहमी से बाबा की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। इसके बाद शव के साथ उसने सेल्‍फी ली और वीड‍ियो भी बनाया। ज‍िसे इंटरनेट मीड‍िया पर डाल द‍िया। इतना ही नहीं लाश के साथ वह चार घंटे तक लेटा रहा।

शराब के नशे में धुत नाती ने किसी बात को लेकर अपने बाबा की डंडों पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शराबी नाती अपने मृतक बाबा के शव के साथ करीब चार घंटे तक लेटा रहा और सेल्फी भी लेकर इंटरनेट मीडिया में फोटो को प्रचलित भी किया। मोहल्ले वालों से घटना की जानकारी होने पर गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित नाती को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।