प्रमुख संध्या लोधी और यही तैनात बीडीओ रजत कुशवाह के बीच जमकर बवाल हुआ है


फिरोजाबाद में बीजेपी जसराना ब्लॉक की प्रमुख संध्या लोधी और यही तैनात बीडीओ रजत कुशवाह के बीच जमकर बवाल हुआ है दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए हैं और अपनी अपनी तहरीर थाने में दी है दरअसल अगर संध्या लोधी की मानी जाए तो बीडीओ के ऑफिस में बाहरी तत्व शराब का सेवन कर रहे थे इसलिए उन्हे वहां ताला लगवा दिया जब बीडीओ रजत कुशवाह आए तो उन्होंने ताला तुड़वा दिया जब उनसे पूछा गया की ये सब क्या हो रहा है आपने ताला क्यों तोडा इस पर उन्होंने उल्टा सीधा बोलना चालू कर दिया और ब्लॉक प्रमुख से बतमीजी करने लगे उनका गिरेमान तक पकड़ लिया गया 
वहीं आरोपी बीडीओ रजत कुशवाह ने संध्या लोधी पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा ब्लॉक प्रमुख उनके बॉडी गार्डो ने मुझसे मारपीट की उनका कसूर इतना था की उन्होंने शासकीय कामों में देरी न हो इसके लिए ऑफिस का ताला तुड़वा दिया था

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।