सिधौली/सीतापुर सड़क पर खुलेआम मांस बेचने पर बजरंग दल ने की कार्रवाई। क़स्बे के कुछ ही दूर मनिकापुर चौराहे पर सड़क पर खुलेआम मांस बेचा जा रहा था जबकि योगी सरकार का आदेश है की खुलेआम मांस काटा व बेचा नहीं जाएगा लेकिन कुछ लोग सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने का काम करते नज़र आते हैं प्रखंड ग


सिधौली/सीतापुर 

सड़क पर खुलेआम मांस बेचने पर बजरंग दल ने की कार्रवाई।

क़स्बे के कुछ ही दूर मनिकापुर चौराहे पर सड़क पर खुलेआम मांस बेचा जा रहा था जबकि योगी सरकार का आदेश है की खुलेआम मांस काटा व बेचा नहीं जाएगा लेकिन कुछ लोग सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने का काम करते नज़र आते हैं प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख बिसवाँ राम सागर ने जब ऐसे मांस कटते हुए देखा तो तो आपत्ति की जिससे मांस विक्रेता उल्टा लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया और राम सागर का फ़ोन छीनकर उसमे से सभी वीडियो डिलीट कर डाले व  जोश ही जोश में आपत्तिकर्ता को काट कर फ़ेक देने और जान से मार देने को धमकी भी दे डाली इसके उपरांत राम सागर ने बजरंग दल नगर संयोजक अतुल तिवारी को इस मामले की सूचना दी मौक़े पर पहुँचीं बजरंग दल की टीम ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने दुकान मालिक को गिरिफ़्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह ,शिवम मिश्रा, बजरंग दल नगर संयोजक अतुल तिवारी , विजय प्रताप सिंह यादव, दीपांशु यादव , सरवन कुमार , विजय राजपूत , सूरज गुप्ता बृजेश राय, के साथ कई कार्यकर्ता तथा पदाधिकारीगण मौजूद रहे
निर्दोष तिवारी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।