रास्ते से हटा दो... कहानी खत्म कर दो. पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे प्रकरण की जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने अपनी संस्तुतियों के साथ मंगलवार को शासन भेज दी। डीजी होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की सिफारिश की है।
डीआईजी की जांच में सामने आया है कि मनीष दुबे ने अपने कृत्यों से विभाग की छवि भी धूमिल करने के साथ संपर्क में आईं महिलाओं का शोषण किया। वर्ष 2021 में मनीष ने लखनऊ की एक युवती से अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। कुछ दिन बाद ही वह उसे 80 लाख रुपये दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा था।
उनकी पत्नी ने डीआईजी को दिए अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। वहीं, अमरोहा में तैनाती के दौरान मनीष पर एक महिला होमगार्ड के यौन शोषण का आरोप है। डीआईजी के सामने महिला होमगार्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए बयान दिया कि उसके विरोध पर मनीष ने उसे नौकरी से निकलवा दिया था।
बाद में डीजी होमगार्ड से शिकायत पर वह बहाल हुई थी। वहीं, जांच के दौरान पीसीएस ज्योति मौर्या ने खुद पेश होने के बजाय अपना बयान लिखकर भेजा था। उन्होंने अपने बयान में खुद को निर्दोष करार दिया है। उन्होंने लिखा कि उनका अपने पति से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है और वह अदालत के समक्ष अपनी बात रखेंगी।
रास्ते से हटा दो... कहानी खत्म कर दो...
इस प्रकरण की जांच कर रहे डीआईजी संतोष कुमार को ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने कुछ कॉल रिकॉर्डिंग दी थी। इनमें से एक रिकॉर्डिंग में ज्योति और मनीष आपस में आलोक को रास्ते से हटाने, ठिकाने लगाने, कहानी खत्म करने... जैसे शब्द बोलते पाए गए हैं।
जब मनीष से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वे आलोक से तलाक लेने की बात कह रहे थे। हालांकि डीआईजी ने इस बातचीत को बेहद गंभीर प्रकरण मानते हुए पुलिस से जांच कराने की संस्तुति की है। इसका मुकदमा दर्ज होने पर ज्योति और मनीष के मोबाइल फोन, सीडीआर इत्यादि की गहनता से पड़ताल की जाएगी।
पति ने होमगार्ड मुख्यालय में दर्ज कराई शिकायत
प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से रिश्तों में खटास के बाद पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य चर्चा में बनी हैं। आलोक ने होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर है।
पीसीएस ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य प्रयागराज के निवासी हैं और पंचायतीराज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। शादी के बाद ज्योति मौर्य का पीसीएस में चयन हुआ था। उनके पति ने अपनी शिकायत में कमांडेंट मनीष दुबे पर तमाम गंभीर आरोप लगाए।
'मेरे खिलाफ दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज कराया'
उसने अपने शिकायती पत्र में कहा कि शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को इलाहाबाद में पीसीएस की तैयारी कराई। होमगार्ड कमांडेंट से अफेयर होने के बाद उसने मेरे खिलाफ दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने अपनी शिकायत के साथ कुछ दोनों के बीच हुई कुछ व्हाट्सएप चैट और होटल में ठहरने की जानकारी भी दी।
अब मामले में कमांडेंट मनीष के निलंबन और केस दर्ज कर जांच की सिफारिश की गई है। डीजी होमगार्ड ने आरोपी कमांडेंट पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित और महिला होमगार्ड का यौन शोषण करने का भी आरोप है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अनिल शुक्ला रामनगर बाराबंकी आदर्श नगर पंचायत रामनगर का बुरा हाल रात में हुई जोरदार बारिश के कारण कस्बे के धमेड़ी 2 में घरों में भर रहा है पानी नगर पंचायत के तहसील रोड पर हनुमान मंदिर के आसपास पानी ना निकलने की वजह से पूरा पानी भरा हुआ है जिससे आम जनमानस को भयंकर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा
फिरोजाबाद न्यूज़
फिरोजाबाद पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य थाना नगला खंगर से बीते दिनों चार बच्चें लापता हो गए थे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है । एस एस पी आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत गठित की गय
चित्रकूट। ग्राम पंचायत रुकमा बुजुर्ग स्थित पंचायत भवन, खांच में ग्राम पुस्तकालय के प्रभावी एवं सुचारु संचालन के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया
Leave a Comment: