विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग


विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
-------------------------------------------------------------------------------- 
  ब्रेकिंग न्यूज़ 11 जुलाई 2023 जौनपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां मड़ियाहूं स्थानीय नगर में  रात्रि 2:00 बजे के लगभग फर्म -"प्रकाश मोबाइल" मे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग। 
          सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे मोबाइल, रिपेयरिंग के समान समेत लाखो रुपए का सामान जलकर हुआ खाक।

बताते चलें कि मड़ियाहूं स्थानीय निवासी जयप्रकाश मौर्य की मोबाइल की दुकान राज पीसीओ गली में है।  रोज की तरह वह सोमवार को अपनी दुकान शाम को बंद कर दुकान के बगल में ही घर चले गए रात करीब 3बजे के आस पास दुकान से धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने उसे फोन करके दुकान में आग लगने की जानकारी दी। आग लगने की सूचना मिलते ही वह भाग कर दुकान पर पहुंचा। जहां उसने दुकान में रखा सामान जलता देखा।


इस पर उसने पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया वही सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंचती है घंटों बाद आग पर काबू पाया जाता हैं। लेकिन जब तक आग बुझ पाती दुकान में रखा मोबाइल संबंधी सारा सामान जलकर राख हो चुका था वही घटनास्थल पर सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस पहुंची जहां मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे।

मुकेश चंद्र मोदनवाल मडियाहू जौनपुर रिपोर्टर अब तक टीवी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।