जहरीला सांप मिलने से हड़कम्प मो0शाह आजम


जहरीला सांप मिलने से हड़कम्प

मो0शाह आजम

जमुनहा:श्रावस्ती पानी टंकी के परिसर मे जहरीला सांप मिलने से हड़कम्प मच गया। काफी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकालने पर लोगो ने राहत की सांस ली।
तहसील जमुनहा के ग्राम पंचायत पटना के वीरगंज बाजार मे स्थित पानी टंकी के परिसर मे एक जहरीला सांप घूम रहा था। पानी  टंकी की रखरखाव करने वाले को खाफी लम्बा व जहरीला सांप दिखाई पड़ने पर वह चीखते हुए बाहर को भाग गया। उसके चीखने की आवाज पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गई। भीड़ देखते ही सांप भी फूफकार मारने लगा। जिससे लोगो मे दहशत फैल गई। काफी देर बाद सांप पकड़ने वाले व्यक्ति ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू मे करके बाहर ले गया। तब लोगो ने राहत की सांस ली।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।