9 साल पूरे होने के बावजूद भी अभी तक कुछ पात्रों को नहीं मिला आवास
तहसील सिधौली के ग्राम लक्ष्मणपुर में कई ऐसे पात्र लोग है जिनको आवास की बहुत आवश्यकता है परंतु दुर्भाग्यवश पात्रों को इतनी जल्दी आवास कहां मिलता है। लक्ष्मणपुर ग्राम निवासी प्रीति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के 9 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी अभी तक उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है जिनमें से एक है आवास प्रीति की घर की स्थिति कुछ ऐसी है कि वह किसी भी समय गिर सकता है बीती रात एक छत भी अचानक टूट कर अचानक जमीन पर आ गिरी थी फिलहाल घर की दुर्दशा भी काफी बिगड़ी हुई है प्रीति का कहना है कि अगर इस बीच कोई उसके नीचे होता तो वह किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार भी हो सकता था गांव के प्रधान एवं अन्य लोगों से अपने आवास के लिए उन्होंने कई बार कहा परंतु अभी तक किसी ना किसी कारणवश प्रीति को आवास नहीं मिला है जिससे उनके रहने में काफी समस्या बनी हुई है
सिधौली से निर्दोष तिवारी की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: