भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर हुए हमले के बाद सहारनपुर में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा क्षत्रियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई


क्षत्रिय पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, करणी सेना जिला अध्यक्ष ने दी थाने में तहरीर

बरेली । भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर हुए हमले के बाद सहारनपुर में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा क्षत्रियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। जिसको लेकर करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रेम नगर थाने पहुंचकर तहरीर देकर मुकदमा लिखने की मांग की है।

सहारनपुर में हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के हमले के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में माहौल बिगाड़ने वाले बयान भीम आर्मी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह द्वारा दिए गए। महक सिंह द्वारा समस्त क्षत्रिय समाज के लिए लोगों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। क्षत्रियों को कहा गया कि यह अंग्रेजों की नाजायज औलाद है। वहीं यह वीडियो वायरल होने के बाद क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त है। उत्तराखंड के सिडकुल में इसको लेकर महक सिंह पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। वहीं बरेली के करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने तमाम क्षत्रिय कार्यकर्ताओं के साथ प्रेमनगर थाने में पहुंचकर आरोपी भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ठाकुर राहुल सिंह ने महक सिंह के खिलाफ तीखे शब्दों का प्रहार भी किया है।शिकायत करने वालों में लक्ष्मी प्रकाश मौर्य जिला अध्यक्ष किसान शक्ति,सुमित सिंह तहसील मंत्री,अरुण सिंह नगर अध्यक्ष,ऋषभ सिंह नगर उपाध्यक्ष,मोहित सिंह तहसील अध्यक्ष, वीरेश सिंह तहसील उपाध्यक्ष,राजकुमार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।