राजस्थान रमनलाल गोस्वामी रिपोर्टर अब तक टी वी चैनल


खबर  डीग
राजस्थान
रमनलाल गोस्वामी
रिपोर्टर अब तक टी वी चैनल

गुरु पूर्णिमा उत्सव 

आज गुरु पूर्णिमा है वहीं गुरु पूर्णिमा मेले का आज अंतिम दिन है । इस पावन अवसर पर देश विदेश से आये भक्त व श्रद्धालुओं ने गोवर्धन में गिर्राज की सात कोसीय परिक्रमा लगाई । वहीं राजस्थान सीमा के डेढ़ किलोमीटर परिक्रमा मार्ग सहित सम्पूर्ण सप्त कोसीय परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों की सेवा में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह - जगह प्याऊ और भंडारे लगाये । गुरू पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा जिसके के मद्देनजर यूपी और राजस्थान का प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड़ पर है । गुरु पूर्णिमा को बृज में क्षेत्रीय भाषा में मुड़िया पूर्णिमा भी कहा जाता है । मुड़िया पूर्णिमा के अवसर पर मुड़िया शोभायात्रा निकाली गई जो राधा श्यामसुंदर मन्दिर से चकलेश्वर होते हुए गोवर्धन में दानघाटी , दसविसा और हरिदेव जी मन्दिर की परिक्रमा कर पुनः राधा श्यामसुंदर मन्दिर पहुँची जहाँ साधु संतों के लिए प्रसादी वितरित की गई । मुड़िया शोभायात्रा के प्रमुख संत रामकृष्ण महाराज ने बताया कि सनानंद पाथेय चैतन्य महाप्रभु के परम् शिष्य और गिर्राज जी के अनन्य भक्त थे । उन्होंने इसकी शुरुआत की थी । उनकी याद में मुड़िया शोभायात्रा आज से लगभग 500 वर्ष पूर्व से निकाली जा रही है जिसकी परंपरा आज भी जीवंत है । मुड़िया शोभायात्रा मुड़िया बाबाओं द्वारा निकाली जाती है । सात कोसीय परिक्रमा के दौरान मुड़िया पूर्णिमा का 7 दिवसीय इस मेले में लाखों की तादाद में भक्त व श्रद्धालु गिर्राज जी की परिक्रमा लगाने आते हैं । वहीं भक्त गिर्राज जी परिक्रमा व दुग्धाभिषेक कर मनोती मांगते हैं 

ब्यूरो रिपोर्ट रमनलाल गोस्वामी 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।