लखनऊ के आईएमए भवन में मनाया गया डॉक्टर्स डे डॉक्टर्स से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा
लखनऊ मे नेशनल डॉक्टर्स डे पर लखनऊ के आईएमए भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लखनऊ मे नेशनल डॉक्टर्स डे पर लखनऊ के आईएमए भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लखनऊ मे नेशनल डॉक्टर्स डे पर लखनऊ के आईएमए भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और लखनऊ नर्सिंग होम ओनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। नेशनल डॉक्टर्स डे डॉ बी सी रॉय के जन्मदिन पर मनाया जाता है वो डॉक्टर के साथ-साथ वेस्ट बंगाल के दूसरे सीएम भी थे। उन्होंने मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ सुविधाओं को बढ़ावा देने में अहम योगदान दिया था। कार्यक्रम में यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चीफ गेस्ट रहे। वहीं लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची। इस दौरान आईएमए प्रेसिडेंट डॉ जे डी रावत, सेक्रेटरी डॉ संजय सक्सेना, एल एन एचार प्रेसिडेंट डॉ अनूप अग्रवाल भी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और डॉ बीसी रॉय की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि डॉक्टर्स समाज के सम्मानित वर्ग में गिने जाते है। मानव क्षेत्र में जितना काम ये करते हैं, शायद ही उतना कोई करता हो। उन्होंने डॉक्टर्स द्वारा लोगों की सेहत को ठीक कर देश में योगदान देने की सराहना की। इस दौरान उन्होंने शहर के विशिष्ट डॉक्टर्स को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में डॉ ए एम खान, डॉ ए के जैन, डॉ ए पी सिंह , डॉ अभिषेक शुक्ला, मातृत्व मदर चाइल्ड केअर सेन्टर की डॉ प्रज्ञा खन्ना, डॉ श्वेता श्रीवास्तव एस आर हॉस्पिटल, डॉ पूजा गुलाटी, डॉ प्रनीता गुप्ता,डॉ तानिश बाकर, डॉ नीलू अरोड़ा,डॉ अनुराधा शुश्रुत हॉस्पिटल, एवं अन्य शामिल रहे। इस दौरान कार्यक्रम में आए कई डॉक्टर्स ने अपने पेशे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की। एलएनएचए के प्रेसिडेंट अनूप असवाल ने हाल ही में इंदिरा नगर में नर्सिंग होम को सील करने पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से शिकायत की। उन्होंने कहा कि कई सालों से हम कुछ परेशानियां फेस कर रहे हैं। कल आपने देखा इंदिरा नगर में हॉस्पिटल सील किया गया। लखनऊ में जो छोटे नर्सिंग होम है वो शहर की बड़ी पॉपुलेशन को कवर करते हैं। इनको अचानक से बंद करना गलत होगा हमे लगता है एक ओटीएस स्कीम आनी चाहिए, जिससे इन छोटे नर्सिंग होम को रेगुलाइज किया जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लखनऊ मे नेशनल डॉक्टर्स डे पर लखनऊ के आईएमए भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सिधौली से निर्दोष तिवारी की खास रिपोर्ट
बांदा -शहर कोतवाली अंतर्गत के कताई मिल बसंत बिहार के पास 11000 हजार वोल्ट की बिजली के तार टूटकर गिरने से भैंस की तड़प-तड़पकर हुयी मौत
Leave a Comment: