सिधौली से निर्दोष तिवारी की खास रिपोर्ट


संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी के फंदे से होटल के कमरे में लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप

संदिग्ध परिस्थितियों में कस्बे के एक नामचीन होटल के एक कमरे में एक 24 वर्षीय युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली होटल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि सिधौली कस्बे के बिसवा चौराहे के निकट स्थित चंद्रा होटल के कर्मचारियों ने एक युवक के कमरे में लटके होने की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी मृतक की पहचान लोकेश कुमार पुत्र अशोक उम्र 24 वर्ष निवासी करनाल हरियाणा के रूप में हुई विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि मृतक पानी की कंपनी में काम करने के लिए सिधौली आया था चंद्रा होटल के मैनेजर अमित शुक्ला ने बताया कि मृतक निकल होटल लिया था आज जब सुबह सफाई कर्मियों ने दरवाजे को खटखटाया तो कोई दरवाजा खोलने नहीं आया जिस पर सफाई कर्मियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मैनेजर को दी मैनेजर अमित शुक्ला ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।