ab tak


कोतवाली पुलिस ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए निर्देश 

बिलारी। कोतवाली परिसर में डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें सभी को हाई कोर्ट की गाइडलाइन से अवगत कराया गया।
 रविवार को शाम के 4 बजे के समय आयोजित डीजे संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षु आईपीएस कुंवर आकाश सिंह ने सभी डीजे संचालकों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अपराध निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने डीजे संचालकों को शासन के दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी डीजे संचालक एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे, जिसमें कोतवाली पुलिस से भी जोड़ा जाएगा और जो भी सावन माह के चलते डीजे को लेकर गतिविधि होगी उसकी जानकारी उस ग्रुप में प्रेषित करेंगे। इसके साथ ही डीजे वाहन की चौड़ाई सीमित होनी चाहिए, वाहन के बाहर डीजे के बॉक्स नहीं निकलने चाहिए और किसी धर्म वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाले गीत नहीं बजाएंगे और हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 40 डेसिबल से कम ही साउंड बजाएंगे। इस मौके पर डीजे संचालकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ने की जिम्मेदारी डीजे संचालक राजकुमार कश्यप को सौंपी गई। जिसमें थाने से संबंधित पुलिस अधिकारी भी जुड़ेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार, स्योंडारा चौकी इंचार्ज साहब सिंह, उप निरीक्षक अनुज कुमार, उप निरीक्षक योगेश कुमार, उप निरीक्षक महेश चंद्र आदि पुलिस स्टाफ सहित नगर व ग्रामीण अंचल के अनेक डीजे संचालक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता ट्रेनी आईपीएस कुंवर आकाश सिंह व संचालन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने किया।

 रिजवान बंजारा बिलारी जिला मुरादाबाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।