62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के 10वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन |* 


 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के 10वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन |* 

            62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के परिसर में  संदीप कुमार जेटली द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमान्डेंट) की अध्यक्षता में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का 10वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया |
            इस कार्यक्रम के दौरान वाहिनी की 10वाँ  स्थापना दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्ड में गार्ड ऑफ़ ऑनर एवं गार्ड का निरीक्षण किया और श्रीमती रश्मि शुक्ला सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक महोदया के द्वारा जारी स्थापना दिवस की शुभ कामना सन्देश को पढ़ कर जवानों को सुनाया |
          आगे वाहिनी के अधिकारियों एवं अन्य बल कार्मिकों व उनके परिवारजनों को 10वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए बताया कि- “01 जुलाई 2013 को 62वीं वाहिनी की स्थापना प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र देवेन्द्र नगर जनपद सोनितपुर (असम) में हुई थी | 62वी वाहिनी ने 16 फरवरी 2015 को 8वीं वाहिनी से भिनगा बटालियन का कार्यभार् लिया था | तब से लेकर आज तक हमारे जवान पूर्ण रूप से मनोयोग के साथ दिए गए दायित्वों का अनुपालन कर रहे हैं |”
           इस ख़ुशी के अवसर पर वाहिनी में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं एवं बड़ा खाना (भोज) का आयोजन किया गया | जिसमे वाहिनी के सभी जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा स्थापना दिवस को धूम-धाम से मनाया गया |
        
           इस दौरान  सोनू कुमार उप-कमान्डेंट,  पंचानन महाजन सहायक ्, निरीक्षक प्रदीप कुमार एवं वाहिनी के सभी जवान और पारिवारिक आवास में रह रहे जवानों के परिवार मौजूद रहे |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।