Lakhimpur Kheri News: मितौली में गोली लगने से विवाहिता की मौत, पुलिस बता रही आत्महत्या
मितौली में गोली लगने से विवाहिता की मौत, पुलिस बता रही आत्महत्या
बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह खून से लथपथ उसका शव सड़क पर मिला। घटना के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक जाता दिख रहा है। कुछ ही देर बाद गोली की आवाज आती है। इसके बाद वही युवक दोबारा से वापस आकर रोड किनारे खड़ी दो कारों के बीच घुस जाता है।घटना बुधवार रात करीब पौने दो बजे हुई, जब मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी मोहित गुप्ता (22) पुत्र संतोष गुप्ता दरगाह मंदिर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहा था। बृहस्पतिवार सुबह झाडू लगाने पहुंचे जब सफाईकर्मी ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
पुलिस ने मौका-ए-वारदात के पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। वीडियो में एक युवक जाता दिखा। उसके पीछे एक बाइक हॉर्न बजाते हुए गुजरती है और कुछ ही देर में गोली चलने की आवाज आती है। इसके बाद वही युवक वापस भागकर आता है और रोड किनारे खड़ी दो कारों के बीच घुस जाता है।मोबाइल गायब
सफाईकर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस को मोहित के शव के पास उसका मोबाइल नहीं मिला। मृतक के पिता संतोष के मुताबिक, उसमें दो सिम थे और देर रात ही उनकी दस बजे के बीच मोहित से बात भी हुई थी।
पिता के साथ कैंटीन चलाता था मोहित
मोहित चीनी मिल गेट नंबर दो के सामने स्थित ठेका देशी शराब व बीयर की दुकान के पास कैंटीन में कैंटीन में अपने पिता संतोष कुमार गुप्ता का हाथ बंटाता था। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई प्राइवेट जॉब करता है जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मितौली में गोली लगने से विवाहिता की मौत, पुलिस बता रही आत्महत्या
बांदा में एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत
शिवसेना एकनाथ शिंदे कार्यालय गुलाब नगर पर एक बैठक का आयोजन किया गया
Leave a Comment: