ab tak tv@17 वर्षीय पुत्री के साथ । दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में
17 वर्षीय पुत्री के साथ । दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में
ईद उल अजहा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मड़ियाहूं जौनपुर
ईद उल अजहा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मड़ियाहूं जौनपुर
मड़ियाहूं नगर के शाही ईदगाह मे सुबह 7:00 बजे ईदुल अजहा की नमाज बड़े ही शांति पूर्वक अदा की गई सुबह 6:00 बजे शाही मक्की मस्जिद 7:30 बजे जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई उप जिलाधिकारी लाल बहादुर एवं क्षेत्राधिकारी चोब सिंह कोतवाल सुधीर कुमार गुप्ता सब इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला लेखपाल तहसीलदार समाजसेवी कमाल फारुकी पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहे
इस्लाम धर्म के मुताबिक ईद उल अजहा के पर्व पर जानवरों की कुर्बानी दी जाती है मुसलमानों के लिए यह दिन विशेष महत्व पूर्ण है पूरे देश में 29 जून को धूमधाम से बकरा ईद का त्यौहार मनाया गया इस दिन को ईद उल अजहा के नाम से भी जाना जाता है इस्लाम धर्म मे बकरा ईद को बलिदान एवं कुर्बानी का प्रतीक माना जाता है इस दिन जानवरों की कुर्बानी देने की परंपरा है इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12 महीने में जिल हिज्जा की यह तारीख रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के लगभग 70 दिन बाद आती है इस्लामी मान्यताओं के मुताबिक एक बार अल्लाह ने पैगंबर हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेनी चाही और अल्लाह ने हजरत इब्राहिम को स्वप्न में उनसे कुर्बानी मांगी हजरत इब्राहिम ने 100 जानवरों की कुर्बानी दे दी दूसरे दिन फिर स्वप्न में कुर्बानी करने की बात कही गई तब हजरत इब्राहिम ने फिर 100 जानवरों की कुर्बानी दे दी तीसरे दिन स्वप्न में सबसे प्यारी चीज को कुर्बान करने के लिए कहा गया तब हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे हजरत इस्माइल को अल्लाह की राह में कुर्बान करने का फैसला कर लिया तब उन्होंने आंख में पट्टी बांधकर जैसे ही अपने बेटे की कुर्बानी देनी चाहिए तो अल्लाह ने उनके बेटे की जगह वहां एक दुंबा की कुर्बानी दिलवा दी अल्लाह पैगंबर हजरत इब्राहिम मोहम्मद की इबादत से बहुत ही खुश हुए मान्यता के मुताबिक उसी दिन ईद उल अजहा पर कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हुई
मड़ियाहूं के मौलाना जमील उद्दीन ने लोगों से अपील किया कि खुले में कुर्बानी ना करें कुर्बानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर ना डालें ताकि किसी के दिल पर आहत ना हो सफाई का विशेष ख्याल रखे सभी ईदगाहों में मौलाना ने नमाज के बाद देश में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
17 वर्षीय पुत्री के साथ । दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में
कामाख्या धाम में उमडा श्रद्धा का सैलाव
एसओजी/सर्विलांस/आबकारी विभाग सोनभद्र व थाना ओबरा पुलिस द्वारा 02 नफर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment: