मृतक के भांजे तुलसी मांझी ने बताया कि उसके मामा रामदेव मांझी भगत हैं और झाड़-फूंक का काम करते थे। गरीबन टोला के ही कजरू मांझी का पुत्र कुछ दिनों से बीमार था। पुत्र की बीमारी को लेकर कजरू मांझी कई दिनों से रामदेव मांझी पर तंत्र-मंत्र करके बीमार करने का आरोप लगा रहा था। इसको लेकर कई बार विवाद


बिहार के शेखपुरा जिले में तंत्र-मंत्र के आरोप में शनिवार रात एक बुजुर्ग शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक बरसा गांव के टोला गरीबन बीघा का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, जिले के सहायक थाना कसार के बरसा गांव के टोला गरीबन बीघा में तंत्र-मंत्र का आरोप लगाकर बुजुर्ग की शनिवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

 

 

मृतक की पहचान स्थानीय निवासी रामदेव मांझी (65) के रूप में हुई है। हत्या का आरोप टोले के ही कजरू मांझी सहित अन्य पर है।

पुलिस ने शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सहायक थाना कसार के थानाध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि अभी किसी ने हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मौखिक या लिखित शिकायत नहीं दी है।

शनिवार रात घर में घुस आए थे आरोपी

मृतक के भांजे तुलसी मांझी ने बताया कि उसके मामा रामदेव मांझी भगत हैं और झाड़-फूंक का काम करते थे। गरीबन टोला के ही कजरू मांझी का पुत्र कुछ दिनों से बीमार था।

पुत्र की बीमारी को लेकर कजरू मांझी कई दिनों से रामदेव मांझी पर तंत्र-मंत्र करके बीमार करने का आरोप लगा रहा था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था।

आरोप है कि शनिवार की रात टोला के एक घर में शादी थी, तभी कजरू मांझी तथा उसके साथी रामदेव के घर में घुस गए।

आरोपियों ने सोए हुए रामदेव मांझी के साथ मारपीट शुरू कर दी और तंत्र-मंत्र से बीमार बच्चे को ठीक करने के लिए कहा।

रामदेव ने तंत्र-मंत्र नहीं करने की सफाई दी तब आरोपियों ने लाठी-डंडे और कुदाल के बेंत से रामदेव की पिटाई शुरू कर दी।

लोगों के पहुंचने तक तोड़ दिया था दम

शोर-शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग रामदेव के घर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

रामदेव की मौत होने की बात जानकर पिटाई करने वाले आरोपी भी भाग निकले।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या में जिन लोगों का नाम आया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई, मगर लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

पुलिस मृतक के परिवार वालों द्वारा दर्ज कराई जाने वाली प्राथमिकी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।