कानपुर के घाटमपुर में रव‍िवार सुबह सागर हाईवे पर तीन डंपरों की आमने सामने भ‍िड़त के बाद तेज धमाके के साथ आग लग गई। डंपर धूं धूंकर जल उठे। डंपर में आग देखकर हाइवे पर वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में एक की ज‍िंदा


कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ। यहां तीन डंपरों की आपस में भिड़ंत हो गई और उनमें आग लग गई। हादसे में एक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

 

मरने वाले की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। हादसा जहांगीराबाद गांव के पास चीनी मिल गेट के ठीक सामने हुआ। दमकल कर्मियों ने उन्नाव निवासी 30 वर्षीय मुलायम, चचेरा भाई दीपेश, मैथा निवासी 35 वर्षीय प्रदीप, उन्नाव के भैया खेड़ा निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र गया प्रसाद, हरसिंहपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सचिन को बचाया है।

 

सभी को घाटमपुर सीएचसी भेजा गया। यहां से सभी को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद से कानपुर - सागर हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। पुलिस मौके पर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे लगवाने में जुटी है। एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया की वाहनों को किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया जा रहा है। शिनाख्त की कोशिश जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।