यूपी में ह‍िंंसा भड़काने वालों पर पुल‍िस की कार्रवाई जारी, आठ ज‍िलों में अब तक 337 आरोप‍ित हुए गिरफ्तार


यूपी में ह‍िंंसा भड़काने वालों पर पुल‍िस की कार्रवाई जारी, आठ ज‍िलों में अब तक 337 आरोप‍ित हुए गिरफ्तार

 

Violence In UP: यूपी में ह‍िंंसा भड़काने वालों पर चौथे द‍िन भी पुल‍िस की कार्रवाई जारी

 उत्तर प्रदेश को दंगे की आग में झोकने की साज‍िश करने वालों पर पुल‍िस की कार्रवाई चौथे द‍िन भी जारी रही। पुल‍िस ने प्रदेश के आठ ज‍िलों में ह‍िंंसा भड़काने वाले और पथराव करने वाले 337 आरोप‍ितों को गिरफ्तार क‍िया है।

 

लखनऊ, = भाजपा से न‍िलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में जेल भेजने को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव और हिंसा में पुलिस ने मंगलवार सुबह सात बजे तक 337 लोगों को गिरफ्तार किया है। सर्वाधिक 92 आरोपित प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरे से की गई वीड‍ियो ग्राफी से भी पुल‍िस ह‍िंंसा में शाम‍िल आरोप‍ितों या उनकी क‍िसी भी तरह से मदद करने वालों की तलाश में जुटी है।  

 

 

 

मुख्य सचिव ने प्रदेशभर के अधिकारियों को उपद्रव‍ियों से सख्‍ती से कार्रवाई करने के द‍िए न‍िर्देश

 

 

 

jagran

 

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम सात बजे तक प्रदेश के आठ जिलों से 337 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में नौ जिलों में 13 एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी हैं। एडीजी ने बताया कि प्रयागराज में 92, सहारनपुर में 83, हाथरस में 52, मुरादाबाद में 40, अंबेडकरनगर में 41, फिरोजाबाद में 18, अलीगढ़ में छह और जालौन में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

 

 

Kabir Das Jayanti 2022 मुख्‍यमंत्री योगी आ‍द‍ित्‍यनाथ ने संत कबीर दास की जयंती पर दी श्रद्धांज‍ल‍ि

प्रयागराज में ह‍िंंसा भड़काने वाले मुख्‍य आरोपी जावेद के अवैध घर पर पीडीए ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्‍वस्‍त कर द‍िया है। सहारनपुर में दंगा भड़काने की साज‍िश करने वाले दो मुख्य आरोप‍ितों के घर पहले ही बुलडोजर से ध्‍वत कर द‍िए हैं। वहीं योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार की ओर से पत्‍थरबाजों पर की गई कार्रवाई को सपा मुखि‍या अखि‍लेश यादव और बासपा प्रमुख मायावती ने कानून से ख‍िलवाड़ बताया है।

अख‍िलेश ने कहा था क‍ि ये कहा का इंसाफ है क‍ि ज‍िसकी वजह से देश की पूरी दुन‍िया में बदनामी हुई उसे सुरक्षा दी जा रही है और शांत‍िपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं इस मामले में मायावती ने प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए समुदाय व‍िशेष को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से इस मामले को स्‍वता संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की बात कही थी।

बता दें क‍ि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा को जेल भेजने के ल‍िए व‍िरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच प्रयागराज, हाथरस, फ‍िरोजाबाद, जालौन, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद, अम्‍बेडकरनगर में उपद्रव‍ियों ने पुल‍िस पर पथराव शुरु कर द‍िया। कई जगह गाड‍़‍ियों में आग लगा दी। प्रयागराज और हाथरस में सबसे ज्‍यादा ह‍िंंसा हुई। इस मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने अध‍िकार‍ियों को कठोरतम कार्रवाई करने के न‍िर्देश द‍िए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।