विवादित ब्यान व जुलूस के बाद देश में ख़राब होते माहौल में चौकन्नी लखनऊ पुलिस।


विवादित ब्यान व जुलूस के बाद देश में ख़राब होते माहौल में चौकन्नी लखनऊ पुलिस।

परवेज़ ✍️

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के दिशा निर्देश में लखनऊ की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है कि कहीं कोई अप्रिय घटना ना होने पाए, शुक्रवार को जुमा की नमाज़ के बाद अफ़वाह व कथित बंदी व जुलूस की सूचना पर हर थाना क्षेत्र की पुलिस पूरी तरह से अपने अपने क्षेत्र में मुस्तैद नजर आई।

आज दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस सड़कों पर गश्त करती हुई नज़र आई
थाना प्रभारी मदेय गंज आनन्द कुमार तिवारी, एसआई अभय कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरे थाना क्षेत्र में व मेन रोड पर चिलचिलाती धूप में पैदल मार्च करते हुए दिखे साथ ही
सड़क किनारे जो भी अतिक्रमण करे हुए दिखा उनको वार्निंग देते हुए पीछे कराया इसके अलावा सड़क के किनारे जहां भी जिनके ईंटे घूम्मे के ढेर लगे थे उनको सख्त वार्निंग देते हुए उनको वहां से हटवाया,
क्योंकि जब कहीं माहौल ख़राब होता है तो अराजक तत्व इन सब चीजों को इस्तेमाल करते हुए अमन चैन ख़राब कर देते हैं।
इसी के साथ रूमी गेट चौकी प्रभारी गुरमीत कौर, दीवान मोहम्मद कय्यूम तथा महिला कांस्टेबल गश्त करती हुई नज़र आईं।
मदेय गंज थाना प्रभारी आनन्द कुमार तिवारी ने बताया कि हर जगह पुलिस मौजूद नहीं हो सकती है, इस लिए जनता को भी जागरूक रहने की ज़रूरत है, अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें, और जो अफवाह फैलाता दिखे उसकी सूचना पुलिस को दें,
क्योंकि कई जगहों पर अफवाहों की वजह से ही माहौल ख़राब हो जाता है।

 परवेज़ 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।